( मनोज मीणा )
नीमच। ग्राम कचोली में ग्रामवासियों की शिकायत पर प्रशासन ने कार्रवाई की। आरबीएस कॉलेज द्वारा आम रास्ता पर तार फेसिंग की गई थी। जिस पर आज जीरण तहसीलदार,पटवारी एवं ग्राम पंचायत सचिव की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटवाया गया। ग्रामवासियों ने लंबे समय से शिकायत की थी कि कॉलेज प्रबंधन द्वारा गांव की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर तार फेंसिंग कर दी गई है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रशासनिक अमला आज मौके पर पहुंचा।
मौके पर तहसीलदार, पटवारी और ग्राम पंचायत सचिव की उपस्थिति में जेसीबी से तार फेंसिंग को हटवाया गया और जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। इस दौरान मौके पर पुलिस बल एवं ग्रामवासी भी मौजूद रहे।
प्रशासन ने कॉलेज प्रबंधन को नोटिस जारी
करते हुए अतिक्रमण को लेकर सख्त चेतावनी दी है। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण किया गया तो और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी कीमत पर शासकीय / ग्राम की जमीन पर कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।