नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच की अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा ने दीपोत्सव पर्व के अवसर पर समस्त शहरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि दीपों का यह पावन पर्व हर घर में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। साथ ही उन्होंने नागरिकों से दीपावली को उत्साह और उमंग के साथ मनाने तथा पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की अपील की। उन्होंने सभी से स्वच्छ एवं सुरक्षित दीपावली मनाकर पर्व की खुशियां साझा करने का आग्रह किया।