जीरन - नगर परिषद जीरन के अंतर्गत आम जनता के सुविधा के लिए बनाए गए यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण में हुई गंभीर भ्रष्टाचार और वित्तीय गबन का मामला अब माननीय मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की चौखट पर पहुंच गया है नीमच जिला अदालत द्वारा केवल अभियोजन मंजूरी न मिलने के तकनीकी आधार पर शिकायत खारिज किए जाने के बाद आवेदन करता विनोद राठौर द्वारा उच्च न्यायालय के समक्ष क्रिमिनल रिवीजन याचिका दायर की गई।

प्रशासनिक निष्क्रियता के कारण हाईकोर्ट में चुनौती- आवेदन करता विनोद राठौड़ ने 19 दिसंबर 2022 को सीधे विभाग में प्रमुख सचिव सहित भ्रष्टाचार से संबंधित हर उच्च अधिकारी और सीएम हेल्पलाइन (181) पर दस्तावेज सबूतों (विज्ञप्ति टेंडर फर्जी बिल वाउचर,भुगतान पत्र,पंचनामा गवाहों के बयान और मौके की तस्वीरे) के साथ अभियोजन मंजूरी के लिए स्वयं आवेदन दिया था।
मामला दबाकर रखना- कानुनन 120 दिन की समय- सीमा के मुकाबले शासन स्तर पर इस फाइल को लगभग 4 वर्ष तक बिना किसी निर्णय के दबा कर रखा गया इसके बाद नीमच जिला अदालत ने लिखित मंजूरी न मिलने से तकनीकी आधार पर 22 अक्टूबर 2026 को इस शिकायत को खारिज कर दिया था।
सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक कानून का हवाला-उच्च न्यायालय के दायर याचिका में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के सुब्रमण्यम स्वामी बनाम मनमोहन सिंह के ऐतिहासिक फैसले को आधार बनाया गया जिसमें स्पष्ट कानून है कि यदि सरकार निजी शिकायत पर 4 महीने में मंजूरी नहीं देती तो उसे स्वतंत्र मंजूरी माना जाना चाहिए याचिका में मांग की गई है कि इस भारी दस्तावेज की तकनीकी और मौखिक साक्ष्यों की मौजूदगी में जिला अदालत के आदेश को निरस्त किया जाए और दोषी लोक सेवकों पर तुरंत मुकदमा दायर किया जाए।

क्या है पुरा मामला - जीरन नगर पुराने बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय निर्माण के दौरान स्वीकृत टेंडर व विज्ञप्ति के अनुसार 8 कुर्सियां लगानी जानी थी आरोपियों ने कागजों में 8 कुर्सियों का पुरा भुगतान सरकारी खजाना फर्जी बिल वाउचर और भुगतान पत्रक तैयार कर पूरा पेमेंट आहरित कर लिया। लेकिन मौके पर केवल 6 कुर्सियां ही पाई गई आवेदन करता विनोद राठौर द्वारा भ्रष्टाचार उजागर किया गया तो पटवारी और तहसीलदार द्वारा मौके पर जाकर बनाए गए आधारित पंचनामे में केवल 6 कुर्सियां होने की पुष्टि हुई इसके बाद अधिकृत इंजीनियर द्वारा की गई तकनीकी जांच रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से 55000 रुपए का अतिरिक्त फर्जी भुगतान होना पाया गया जो सीधे तौर पर पब्लिक मनी के गबन को प्रमाणित करता है।