नीमच/भोपाल। किसान कांग्रेस के नीमच जिलाध्यक्ष बालकिशन धाकड़ ने भोपाल में मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान से मुलाकात कर क्षेत्र के अफीम किसानों की समस्याओं और नई अफीम नीति 2026-27 की विसंगतियों को प्रमुखता से रखा। अफीम नीति में देरी और असंतोष पर बालकिशन धाकड़ ने बताया कि इस वर्ष अफीम नीति देरी से जारी होने के बावजूद किसानों को उम्मीद थी कि नीति उनके हित में बनेगी, लेकिन वर्तमान प्रावधानों से किसान संतुष्ट नहीं हैं। सीपीएस (CPS) और 90 किलो का मापदंड: उन्होंने अवगत कराया कि पिछले वर्ष जिन सीपीएस (CPS) पट्टाधारी किसानों ने 90 किलो से अधिक डोडा तोला था, उन्हें लुवाई - चिराई (चीरा पद्धति) का लाइसेंस दिया गया था। इसी आधार पर इस बार भी कई किसानों ने 90 किलो के मापदंड से अधिक उपज दी, लेकिन इसके बावजूद उन्हें केवल 5 आरी के सीपीएस पट्टे ही जारी किए गए हैं। कम रकबे और सीपीएस पद्धति की शर्तों के कारण किसान इस पट्टे से निराश हैं और मजबूरी में बुवाई कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने क्षेत्रीय सांसद की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।वही प्रदेश अध्यक्ष का आश्वासन:अफीम किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने के बाद प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने आश्वासन दिया कि वे जल्द ही नीमच का दौरा करेंगे और अफीम किसानों को न्याय दिलाने के लिए प्रदेश संगठन जिला संगठन के साथ मिलकर मजबूती के साथ किसानों की लड़ाई लड़ेगा।