नीमच जिले में प्रशासनिक कसावट और कानून-व्यवस्था को और अधिक धारदार बनाने के लिए पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक (SP) राजेश व्यास ने आदेश जारी कर कई निरीक्षकों और उप निरीक्षकों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया है। इस ताबड़तोड़ प्रशासनिक सर्जरी से पुलिस विभाग में हलचल मच गई है!
*आइए डालते हैं एक नजर नीमच पुलिस विभाग की इस नई तबादला सूची पर*!
निरीक्षकों की नवीन पदस्थापना
*निरीक्षक मोतीराम चौधरी* को पुलिस लाइन नीमच से हटाकर इन्हें सीधा थाना प्रभारी रामपुरा की कमान सौंपी गई है।
*निरीक्षक हिमांशु चौहान: इन्हें मनासा थाना प्रभारी के पद से हटाकर पुलिस लाइन नीमच भेजा गया है। उप निरीक्षक श्यामलाल कुमावत: इन्हें चौकी प्रभारी कंजार्डा के वर्तमान दायित्व के साथ-साथ आगामी आदेश तक थाना प्रभारी मनासा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
उप निरीक्षकों के तबादले
उप निरीक्षक असलम पठान: इन्हें थाना नीमच सिटी से स्थानांतरित कर थाना नीमच कैंट भेजा गया है।उप निरीक्षक गजेंद्र सिंह चौहान: पुलिस लाइन नीमच से अब इन्हें थाना नीमच सिटी की जिम्मेदारी दी गई है।
उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह राठौर: पुलिस लाइन नीमच से तबादला कर इन्हें थाना मनासा भेजा गया है। जारी आदेश के तहत सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापना स्थल पर आमद देकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।