नीमच। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, नीमच की जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नई नियुक्तियों की सूची जारी की गई है। 4 नवंबर 2026 को जारी पत्र के माध्यम से मोर्चा के जिलाध्यक्ष रवि गोयल और भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती वंदना खण्डेलवाल की सहमति से 18 पदाधिकारियों को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। घोषित सूची (क्रमांक 15 से 32) के अनुसार पदाधिकारियों और उनके दायित्वों का विवरण इस प्रकार है। कार्यालय एवं कोष: चाँदामल मेघवाल को जिला सह कोषाध्यक्ष, बाबूलाल जोनवाल को जिला कार्यालय मंत्री और राहुल यादव को जिला सह कार्यालय मंत्री बनाया गया है। मीडिया व सोशल मीडिया: अरुण यादव को जिला मीडिया प्रभारी और भारत सोलंकी को सहप्रभारी नियुक्त किया गया है। अरविन्द बाली वाल्मीकि सोशल मीडिया के जिला प्रभारी और पंकज सरगरा सह प्रभारी होंगे। प्रमुख सम्पर्क व अभियान: बलवंत रेगर को 'मन की बात' का जिला प्रभारी और अजय जायसवार को सह प्रभारी का जिम्मा दिया गया है। शशि कल्याणी प्रबुद्धजन सम्पर्क, दिनेश खटीक हितग्राही सम्पर्क और रामपाल सोलंकी स्वयं सहायता के जिला प्रभारी बनाए गए हैं। विष्णु प्रसाद मेघवाल प्रबुद्धजन सम्पर्क के सह प्रभारी होंगे।  अन्य विभाग: सुरेश मेघवाल को छात्रावास जिला प्रभारी, पवन कूंगर को सह प्रभारी, विशाल व्यास को खेल प्रभारी तथा जाजू संगत को कला एवं संस्कृति जिला प्रभारी बनाया गया है। गायक मनीष जाटव कला एवं संस्कृति के सह प्रभारी होंगे।