रतनगढ़। नीमच-सिंगोली रोड पर बस स्टैंड के नजदीक एक व्यस्त इलाके में दिनदहाड़े चोरी और ऑनलाइन ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है।शातिर चोरों ने अब्बासी किराना स्टोर पर बोहरा समाज के एक खल-कपास्या व्यापारी को निशाना बनाते हुए दुकान से मोबाइल पार कर लिया।और लॉक होने के बावजूद फोनपे के जरिए हजारों रुपये उड़ा लिए।

​खल खरीदने के बहाने आए थे शातिर चोर- घटना 10 नवंबर को शाम करीब 4:00 बजे की है।नगर परिषद के नजदीक स्थित फखरुद्दीन बोहरा (बिजोलिया वाले) की दुकान पर दो अज्ञात युवक पशुआहार (खल) खरीदने पहुंचे। आरोपियों ने पहले 200 रुपये की खल तुलवाई और पैसे चुकाए।इसके बाद उन्होंने 200 रुपये की खल और तौलने को कहा।इसी दौरान मौका पाकर उन्होंने काउंटर पर रखा मोबाइल अपनी जेब में छिपा लिया।और खल वहीं छोड़कर यह कहकर निकल गए कि वे थोड़ी देर में वापस आ रहे हैं।
लॉक और पासवर्ड के बावजूद हुआ खेल-काफी देर तक जब वे नहीं लौटे और बोहरा जी ने ध्यान दिया तो उनका मोबाइल गायब मिला।हैरानी की बात यह है।कि मोबाइल पर स्क्रीन लॉक और फोनपे पर पासवर्ड होने के बावजूद शातिर चोरों ने कुछ ही समय में बैंक खाते से पैसे साफ कर दिए।बोहरा जी के अनुसार, उनके खाते में लगभग 17,000 रुपये थे,जो घटकर मात्र 9 रुपये रह गए हैं।
​स्टेटमेंट से हुआ ट्रांजैक्शन का खुलासा-
​घटना के आधे घंटे के भीतर ही सतर्कता दिखाते हुए बोहरा जी ने रतनगढ़ थाने पर पहुंचकर पूरी जानकारी दी।एवं सिम बंद करवा दी और रात में नई सिम जारी करवा ली।एवं ऑनलाइन स्टेटमेंट निकलवाने पर चोरी के बाद किए गए लेन-देन की पोल खुल गई।​10 नवंबर को शाम 4:16 बजे से लेकर अगले दिन तक कई संदिग्ध ट्रांजैक्शन किए गए।शुरुआती ट्रांजैक्शन शाम 4:16 से 4:18 बजे के बीच 'बबलू' के नाम पर 1 रुपये, 10,000 रुपये और 3,000 रुपये के हुए।इसके अलावा आयुष कुमार सिंह को 3,777 रुपये, सोनू कुमार को 4,999 रुपये, बादल कुमार को 1,500 रुपये,सोनू प्रसाद राठौर को 999 रुपये,अडापला साई राम चर को 299.66 रुपये और हबीकुल इस्लाम को 100 रुपये ट्रांसफर किए गए। वहीं छितरमल गुर्जर से 1,490 रुपये प्राप्त हुए,जबकि सुरेश चंद्र गुर्जर को 40,000 रुपये का भुगतान और दो अन्य जगहों से 25,000-25,000 रुपये की क्रेडिट भी डेबिट साइड में दर्ज हैं।
*सीसीटीवी में कैद हुए चेहरे,पुलिस तलाश में जुटी​* वारदात की जानकारी मिलते ही बोहरा जी ने तुरंत रतनगढ़ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।राहत की बात यह है।कि पास ही स्थित एक अन्य व्यापारी की दुकान के सीसीटीवी कैमरे में दोनों संदेहियों के चेहरे स्पष्ट रूप से कैद हो गए हैं।​इन सबके बीच रतनगढ़ के हर चौक चौराहों पर सीसीटीवी केमरे (तिसरी आंख) लगे होने के दावो के बावजूद व्यस्त बस स्टैंड क्षेत्र में इस तरह की दुस्साहसिक वारदात ने स्थानीय कारोबारियों और सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और ट्रांजैक्शन ट्रेल के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। अब देखना यह है।कि क्या पुलिस संदिग्ध आरोपियों तक पहुंच पाती है।या नहीं