नीमच। सोमवार को नगर पालिका के अमले ने मणि रत्नम होटल के सामने बने कच्चे रास्ते पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस कार्रवाई के बाद शहर में यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या यह कदम वर्ष 2024 के एक चर्चित विवाद की अगली कड़ी है। यह उसी देवेंद्र माली की होटल है,जिन्होंने ने भाजपा पार्षद किरण शर्मा पर एक कॉलोनी को लेकर पाँच लाख रुपये और एक प्लाट की रिश्वत के आरोप लगाए थे,अब सवाल उठता है कि क्या पार्षद किरण शर्मा किसी बड़े नेता से नगर पालिका पर दबाव बनाकर बदला ले रही हैं! हालांकि होटल मालिक ने इस कार्यवाही को अवैध बताते हुए सीएम डॉ मोहन यादव को शिकायत की है! क्योंकि नगर पालिका की जमीन पर रोड ना होकर निजी जमीन पर कच्चा रोड बनाया गया है !