निंबाहेड़ा/वंडर सीमेंट लिमिटेड, निम्बाहेड़ा के नीव इनिशिएटिव के तहत कंपनी के यूनिट हेड नितिन जैन के निर्देशन में संचालित इकोग्रीन कार्यक्रम के अंतर्गत वंडर सीमेंट पंचफल उद्यान, धनोरा में आंवला नवमी के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं एवं विद्यार्थियों द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं विधि-विधान के साथ आंवले के वृक्ष की पूजा-अर्चना की गई। साथ ही आंवले के वृक्ष के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व तथा पर्यावरण संरक्षण में इसकी भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। इस आयोजन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। आंवला नवमी के इस आयोजन के साथ ही वंडर सीमेंट पंचफल उद्यान, धनोरा में विशेष पर्वों को पारंपरिक एवं सामुदायिक सहभागिता के साथ मनाने की एक अनूठी परंपरा की शुरुआत हुई है। इस पहल के अंतर्गत *पर्यावरण संरक्षण से जुडे पर्वों एवं अवसरों का समय-समय आयोजन किया जाता रहा है, जिससे समुदाय की सहभागिता बढ़ेगी तथा पर्यावरण के प्रति जागरूकता को प्रोत्साहन मिलेगा। कार्यक्रम में वंडर सीमेंट लिमिटेड के अधिकारी कर्मचारीयों, सहयोगियों सहित ग्रामीण महिलाओ तथा छात्रों ने भाग लिया।