नीमच। अग्रवाल समाज नीमच की शाखा श्री अग्रचेतना महिला क्लब नीमच के तत्वाधान में लगातार दूसरे वर्ष देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर तीन दिवसीय सामूहिक तुलसी विवाह,तुलसी सहस्त्रार्चन और एकादशी व्रतोद्यापन कार्यक्रम का भव्य आयोजन नीमच में किया जाएगा। यह तीन दिवसीय सामूहिक धार्मिक आयोजन आज 19 नवम्बर से स्थानीय श्री कमल अग्रसेन भवन नीमच में आयोजित किया जाएगा, जिसका समापन 21 नवंबर को होगा। यह कार्यक्रम ज्योतिषाचार्य पंडित लक्ष्मणजी शास्त्री के आचार्यत्व में विद्वान ब्राह्मणों द्वारा सम्पन्न करवाया जाएगा। जिसकी तैयारियां आयोजन समिति द्वारा पुर्ण की जा चुकी है। उपरोक्त जानकारी अग्रचेतना महिला क्लब की अध्यक्ष उषा अग्रवाल व सचिव खुशबू गोयल ने दी।