निम्बाहेड़ा/अशरफ मेव
बिग बॉस-20 में बतौर कंटेस्टेंट भाग लेने वाले अभिनेता आसिफ खान के अपने होमटाउन निम्बाहेड़ा आगमन पर नगर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। अपने चहेते अभिनेता की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में समर्थक, प्रशंसक एवं नगरवासी उमड़ पड़े। इस दौरान समर्थकों द्वारा अभिनेता आसिफ खान को ओपन जीप में सवार कर डीजे और गाजे-बाजे के साथ भव्य वाहन रैली निकाली गई।
नगर में निकली इस वाहन रैली का विभिन्न स्थानों पर आतिशबाजी, फूल-मालाओं एवं जोरदार नारों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया गया। साकरिया चौराहा, अहिंसा सर्कल, महाराणा प्रताप चौक, मंडी चौराहा, सरकारी बाग चौराहा, चंदन चौक, मेवाती चौक, मालवा कॉम्प्लेक्स के पास, विवेकानंद सर्कल एवं रजा कॉलोनी सहित नगर के अनेक प्रमुख स्थानों पर प्रशंसकों और नगरवासियों ने अभिनेता आसिफ खान का भव्य अभिनंदन किया। इस अवसर पर अभिनेता आसिफ खान के समर्थकों एवं प्रशंसकों द्वारा हजरत केली वाले बाबा (रहमतुल्लाह अलैह) के आस्ताने पर अकीदत की चादर एवं फूल पेश किए गए तथा क्षेत्र में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ मांगी गई।अभिनेता आसिफ खान का स्वागत करने वालों में एसके ग्रुप,नेशनल ग्रुप,टीम इंदिरा कॉलोनी, हज खिदमत कमेटी, पेंटागन ग्रुप,जकी अहमद गुड्डा भाई ग्रुप,जाहिद भाई बैटरी वाले ग्रुप,मदर्स क्रिकेट क्लब (शकील भाई ग्रुप), वसीम मुल्तानी ग्रुप, शाहज़ेब भाई, सरगम ग्रुप, दिलीप जी सोनी ग्रुप, बार एसोसिएशन एवं रजा बॉयज (रजा कॉलोनी ग्रुप) सहित अनेक सामाजिक एवं युवा संगठनों के पदाधिकारी, सदस्य एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। गौरतलब है कि अभिनेता आसिफ खान हिंदी फिल्मों एवं वेब सीरीज में अपने अभिनय के लिए पहचाने जाते हैं। बिग बॉस-20 में बतौर कंटेस्टेंट उनकी भागीदारी के चलते उनके गृह नगर निम्बाहेड़ा में उनके आगमन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। अपने शहर में मिले इस अपार स्नेह, सम्मान और स्वागत से अभिनेता आसिफ खान भी अभिभूत नजर आए।*_