नीमच। मनासा से उदयपुर चलने वाली जयमाला बस में यात्रियों की परेशानी का मामला एक बार फिर सामने आया है। बस में यात्रियों के बैठने के लिए बनी सीटों पर यात्रियों से ज्यादा सामान भरा होने का नजारा आम होता जा रहा है। हालात ऐसे हैं कि यात्रियों को सीट मिलने के बजाय खड़े होकर सफर करने को मजबूर होना पड़ता है। सवाल यह है कि यात्री किराया देकर सफर कर रहे हैं या सामान के बीच अपनी जगह तलाश रहे हैं? वैसे भी इस बस में हर समय नियम से अधिक सवारी ठूंस ठूंस कर भरी होती है। अधिकतर समय यात्री खड़े खड़े ही सफ़र करते है। हैरानी की बात यह है कि इस बस में सफर करने वाले अधिकतर यात्री मरीज और उनके परिजन होते हैं, जिन्हें आराम से बैठकर यात्रा करने की आवश्यकता होती है। लेकिन बस में अव्यवस्था का आलम यह है कि सीटों पर सामान का कब्जा रहता है और यात्रियों को खड़े होकर या किसी तरह जगह बनाकर सफर करना पड़ता है। कई बार तो बुजुर्ग यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। शुक्रवार 20 नवंबर को भी कुछ ऐसा ही दृश्य देखने...