नीमच। जिले के जीरन थाना को नई थाना प्रभारी मिल गई हैं। डीएसपी दिव्या चंद्रवंशी को प्रशिक्षण अवधि में जीरन थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई  है। इंदौर निवासी  व दिव्या चंद्रवंशी का चयन एमपीपीएससी 2021 के माध्यम से उप पुलिस अधीक्षक पद पर हुआ था। वर्तमान में वे नीमच जिले में फील्ड प्रशिक्षण पर तैनात हैं। प्रशिक्षण के दौरान वे जिले के विभिन्न पुलिस आयोजनों में सक्रिय रही हैं। ओर स्वतंत्रता दिवस परेड में परेड कमांडर की भूमिका भी निभा चुकी हैं । अब जीरन थाना प्रभारी के रूप में उनकी नई जिम्मेदारी शुरू होगी । अब जीरन थाने की जिम्मेदारी मिलने के बाद क्षेत्रवासियों को उनसे बेहतर पुलिसिंग, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और आमजन की शिकायतों के त्वरित निराकरण की उम्मीद है।