नीमच। भादवामाता धर्मशाला में मालवा-मेवाड़ क्रिकेट खिलाड़ियों की ओर से दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं सामाजिक सौहार्द के साथ आयोजित किया गया। समारोह में निम्बाहेड़ा एवं प्रतापगढ़ क्षेत्र के नवनिर्वाचित सरपंचों का सम्मान कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन एवं पदाधिकारी मंचासीन रहे। समारोह में प्रदेश महामंत्री डॉ. बी.एल. रावत, प्रदेश महामंत्री प्रीतम सिंह सबलगढ़,जिला अध्यक्ष बापूलाल रावत,महिला जिला अध्यक्ष उर्मी रावत,पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार रावत,जनपद सदस्य कराड़िया,पूर्व जिला अध्यक्ष राजाराम रावत एवं डूंगर रावत,जिला उपाध्यक्ष कंवरलाल एवं श्रवण रावत,सत्यनारायण रावत धामनिया,जावद तहसील अध्यक्ष मुकेश रावत,जिला महामंत्री महेश रावत,मीन सेना अध्यक्ष जगदीश अकेपुर, उपाध्यक्ष गोपालजी,नीमच तहसील अध्यक्ष अमर रावत, बैसला सरपंच,रामपुरा तहसील अध्यक्ष मंगल काका सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर राजस्थान के निंबाहेड़ा  क्षेत्र से नवनिर्वाचित सरपंच पवन मीणा कासोद,भेरूलाल थड़ा, रोशन मीणा टाई,कमलेश मीणा अमरापुरा, कमल मीणा जलिया, मुकेश मीणा बंबोरी एवं दिनेश मीणा बड़ौली का सम्मान किया गया। अतिथियों ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए समाज एवं क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का आयोजन युवा साथी बद्रीलाल,अमर रावत,पवन रावत, नीलेश रावत,विक्रम रावत एवं उनकी क्रिकेट टीम द्वारा किया गया। समारोह में दीपावली मिलन के माध्यम से सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे एवं संगठन की मजबूती का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन अमर रावत ने किया।