छोटीसादड़ी, 22 नवंबर, 2026। स्वर्गीय हरीश आंजना की 17 वीं पुण्य स्मृति के अवसर पर रविवार को छोटीसादड़ी स्थित हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर के उदय निवास में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मानव सेवा, परोपकार और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना से आयोजित इस शिविर में मेवाड़, मालवा, वागड़ सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवाओं, समाजसेवियों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए रक्तदान किया। शिविर में कुल 655 यूनिट रक्त का संग्रहण हुआ। रक्तदान के प्रति युवाओं का अभूतपूर्व उत्साह और समाज के विभिन्न वर्गों की व्यापक भागीदारी ने आयोजन को मानव सेवा के एक अनुकरणीय महाअभियान का स्वरूप प्रदान किया। स्व. हरीश आंजना की स्मृति में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध करवाकर उनके जीवन की रक्षा में सहयोग करना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता और सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करना रहा। शिविर में युवाओं के साथ महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने भी आगे बढ़कर रक्तदान किया। रक्तदाताओं के उत्साह और सेवा भावना से पूरे आयोजन स्थल पर सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता का वातावरण देखने को मिला।
अतिथियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया शिविर का शुभारंभ- हरीश आंजना एजुकेशन सोसायटी के सचिव डॉ. जगन्नाथ सोलंकी ने बताया कि शिविर का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री उदयलाल आंजना, पूर्व प्रधान मनोहरलाल आंजना,समाजसेवी भरत आंजना,चेतक इंटरप्राइजेज के डायरेक्टर पूरण आंजना,पूर्व उपप्रधान विक्रम आंजना, चंद्रेश आंजना,मितेश आंजना (सांचौर), बलवीर आंजना,निखिल आंजना एवं प्रणीत आंजनाअक्षित आंजना सहित समस्त अतिथियों ने स्व.हरीश आंजना की तस्वीर पर माल्यार्पण,पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं परिवारजनों ने स्व. हरीश आंजना को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके स्मरण में आयोजित इस सेवा कार्य को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। शिविर में रक्तदान करने पहुंचे युवाओं एवं आमजन का उत्साहवर्धन भी किया गया।
आठ चिकित्सा संस्थानों एवं ब्लड बैंकों को भेजा गया 655 यूनिट रक्त- शिविर में एकत्रित 655 यूनिट रक्त को जरूरतमंद मरीजों के उपचार एवं जीवनरक्षा के उद्देश्य से विभिन्न चिकित्सा संस्थानों और ब्लड बैंकों को उपलब्ध करवाया गया। इनमें राजकीय सांवलिया जिला चिकित्सालय चित्तौड़गढ़, रेडक्रॉस सोसायटी नीमच,पैसिफिक मेडिकल कॉलेज एवं ब्लड बैंक उमरड़ा उदयपुर,जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़,आरएनटी मेडिकल कॉलेज एवं जिला चिकित्सालय उदयपुर, रामस्नेही चिकित्सालय भीलवाड़ा,इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय मंदसौर तथा राजकीय चिकित्सालय छोटीसादड़ी शामिल रहे। रक्त संग्रहण के इस व्यापक कार्य में आरएनटी मेडिकल कॉलेज उदयपुर, पैसिफिक मेडिकल कॉलेज उमरड़ा एवं पैसिफिक मेडिकल कॉलेज वेदला उदयपुर, सांवलिया चिकित्सालय चित्तौड़गढ़, जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़, रेडक्रॉस सोसायटी नीमच, रामस्नेही चिकित्सालय भीलवाड़ा, इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय मंदसौर एवं राजकीय चिकित्सालय छोटीसादड़ी की चिकित्सा टीमों ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
मेवाड़-मालवा के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं गणमान्यजनों ने निभाई सहभागिता-रक्तदान शिविर में मेवाड़ एवं मालवा क्षेत्र के विभिन्न जिलों से जनप्रतिनिधियों,राजनीतिक,सामाजिक, धार्मिक एवं स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की। इस अवसर पर ओमप्रकाश ओझा (पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष,प्रतापगढ़),पूर्व जिला प्रमुख इंदिरा मीणा,बद्रीलाल जाट जगपुरा,बड़ीसादड़ी विधायक प्रत्याशी एवं सरस डेयरी चेयरमैन, जिला अध्यक्ष चित्तौड़गढ़ प्रमोद सिसोदिया, पूर्व जिला अध्यक्ष भैरूलाल चौधरी,पूर्व प्रधान गोपाल आंजना,सुभाष चन्द्र शारदा, पुरुषोत्तम झंवर,सम्पत धाकड़,भोपराज टांक, बंशी लाल राईवाल,रवि प्रकाश सोनी,मनोज पारख,पीसीसी सदस्य ललित बोरीवाल, परमेश्वर जाट,अभय मेहता,पारस जैन, रविन्द्र सिंह राणावत प्रधान गंगरार,गोपाल नरेड़ी, अनूप नरेड़ी,यशोदा पुरोहित,नेहा शर्मा, प्रिंस बावेल,दिनेश मेवाड़ा,तरुण बाहेती,प्रकाश जाट, राजीव सोनी,रामलाल मीणा, अमृतलाल बंडी, मुकेश जाट,ओम दिवान,रणजीत मीणा,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष फातेमा बोहरा,नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप व्यास,अशोक सोनी,शिल्पन साहू, लोकेश जायसवाल,कांतिलाल दक, मिथिलेश शर्मा,भरत आंजना,पिंकेश जैन,विक्रम, आजाद बापू,कमलेश धाकड़,जीवन आंजना, सूर्यप्रकाश सोलंकी,राहुल पाटीदार,गोपाल जनवा,नेमीचंद चपलोत,गोवर्धनलाल आंजना, मनोहर सिंह आंजना,मुकेश पारख,मनीष आंजना,पारस आंजना,नुसरत खान, महेंद्र शर्मा,गोविंद शर्मा,साजन सोनी,मार्तंड राव मराठा,भरत आंजना केसुंदा,रमेश कुमावत, अर्जुन आंजना,करण सिंह सांखला,जीवन सिंह आंजना,मांगीलाल गुर्जर,दुर्गालाल सिंह जाट,वीरेंद्र ओदिच्य,विमला नरेड़ी, नाथूलाल नरेड़ी, कैलाश शर्मा,राजेश मंगरौरा,मनीष उपाध्याय,नितिन नागोरी,धीरज जैन,नितेश आंजना,पृथ्वीराज आंजना,गोपाल शर्मा, सुमित चपलोत, पार्षद अजय कुमार यादव, पार्षद भरत खटीक,सुरेश जटिया,चट्टान साहू, राधेश्याम गायरी,भरत वैष्णव,अशोक गुर्जर, चांदमल राठौर, डॉ.अरुण माथुर,डॉ. विजय गर्ग, डॉ.अमित शर्मा,डॉ. संजय गुप्ता,सुनील आंजना,देवीलाल धाकड़,दिनेश कुमार, अनिल बंबोरिया,कैलाश गिरी गोस्वामी, गोविंद नरेड़ी,हरीश टेलर,प्रवीण मीणा, ओमप्रकाश,बसंतीलाल यादव,राकेश, चैनसुख,ललित सोनी,राकेश जगदाले,सुरेश जिंदल,दीपक राव मराठा,मथुरालाल इंदौरा, जय नारायण,रवि,देवेंद्र,यशोदा नरेन्द्र पुरोहित, शबाना खान,लता शर्मा,सुधाराव,फ़िरदौस बी,वंदना जैन,सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
चिकित्सा टीमों ने समर्पित भाव से दी सेवाएं-
शिविर में रक्त संग्रहण एवं चिकित्सा व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संपन्न करवाने में विभिन्न चिकित्सा संस्थानों के चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों का विशेष योगदान रहा। इस दौरान आरएनटी के डॉ.प्रमोद सिंह, पैसिफिक उमरड़ा के डॉ.मयंक एवं लालाराम गायरी,पैसिफिक वेदला के डॉ. फिरोज हुसैन, जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ के डॉ. दिलीप, जिला चिकित्सालय चित्तौड़गढ़ के डॉ. रोहित धाकड़ तथा रेडक्रॉस सोसायटी नीमच के सत्येंद्र राठौर सहित चिकित्सा टीमों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। चिकित्सा दलों ने रक्तदाताओं की आवश्यक जांच, रक्त संग्रहण एवं अन्य चिकित्सा व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रूप से संपन्न करवाते हुए इस पुनीत कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जनजागरूकता रैली निकालकर दिया रक्तदान का संदेश- कार्यक्रम के दौरान हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दीपक मंडेला,महाविद्यालय की छात्राओं एवं उपस्थितजनों ने भी स्व. हरीश आंजना को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही नगर में जनजागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से आमजन को रक्तदान के महत्व, जरूरतमंद मरीजों की सहायता तथा समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
रैली के माध्यम से यह प्रेरक संदेश दिया गया कि रक्तदान एक ऐसा पुनीत कार्य है,जिसके माध्यम से किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन मिल सकता है। स्वस्थ व्यक्तियों को समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए, ताकि किसी भी मरीज को रक्त के अभाव में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
655 यूनिट रक्तदान से मानव सेवा की अनुकरणीय मिसाल- स्व. हरीश आंजना की 17वीं पुण्य स्मृति पर आयोजित यह विशाल रक्तदान शिविर केवल श्रद्धांजलि कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहा, बल्कि मानवता, सामाजिक एकजुटता और परोपकार की भावना को साकार करने वाला प्रेरणादायी आयोजन बना। शिविर में 655 यूनिट रक्त का संग्रहण इस बात का प्रमाण रहा कि समाज में जरूरतमंदों की सहायता और मानव जीवन की रक्षा के प्रति सेवा भावना आज भी पूरी मजबूती के साथ विद्यमान है।कार्यक्रम में आंजना परिवार के सदस्यों सहित मेवाड़ एवं मालवा के बड़ी संख्या में समाजसेवी,सामाजिक,धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि,गणमान्य नागरिक,युवा एवं आमजन उपस्थित रहे। स्व. हरीश आंजना की पुण्य स्मृति में आयोजित इस रक्तदान महाअभियान ने यह संदेश दिया कि किसी व्यक्ति की स्मृति को सच्चे अर्थों में जीवंत रखने का सबसे सार्थक माध्यम मानव सेवा और परोपकार के कार्य हैं। 655 यूनिट रक्तदान के माध्यम से अनेक जरूरतमंद मरीजों के उपचार में सहयोग की यह पहल समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनी और युवाओं ने रक्तदान के जरिए मानवता के प्रति अपने दायित्व का अनुकरणीय परिचय दिया।