निंबाहेड़ा, 22 नवंबर, 2026। पेच एरिया स्थित यूबी ग्रुप की समस्त कंपनियों के मुख्यालय पर रविवार को राजस्थान सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री उदयलाल आंजना के सुपुत्र एवं छोटीसादड़ी पंचायत समिति के पूर्व प्रधान मनोहर लाल आंजना के भतीजे स्वर्गीय हरीश आंजना की 17वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वर्गीय हरीश आंजना के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं स्मृतियों का श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वर्गीय हरीश आंजना के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन धारण किया। साथ ही ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर समस्त कंपनी स्टाफकर्मियों ने स्वर्गीय हरीश आंजना को नमन करते हुए उनके प्रति अपनी कृतज्ञता एवं सम्मान प्रकट किया। कार्यक्रम में कंपनी के सीए प्रवीण सकलेचा,शैलेन्द्र गोदावत,ज़ाकिर हुसैन,शाहिद हुसैन गोरी,रवि अग्रवाल,किशन वैष्णव,मोहम्मद रफीक खान, लोकेश सालवी,रईस खान,मनीष सोनी, फैसल खान,विपेंद्र अहीर,मनोहर सिंह,सुरेश थापा,केशुनाथ,नारायण रेबारी,कान्हा कीर, ललित मीणा,मुकुंद मेघवाल,देवीलाल मेघवाल,प्रिंस पारीक,संजय लौट सहित यूबी ग्रुप की विभिन्न कंपनियों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान पूरा वातावरण श्रद्धा, सम्मान एवं आत्मीय स्मृतियों से ओतप्रोत रहा। सभी ने स्वर्गीय हरीश आंजना को नमन करते हुए उनके प्रति अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।