खोर | ग्राम खोर में गुरुवार को संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में युवा नेता अंकित जाट, गीसा नाथ, मनोहर सालवी, शोभाराम भील, मुकेश भील, गोपाल माली, राजू दमामी, प्रभु लाल भील, दामोदर पुरा, किशन लाल मेघवाल, प्रकाश मेघवाल, अजा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान ही हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है। संविधान के बताए मार्ग पर चलकर ही देश व समाज का विकास संभव है। युवाओं से संविधान के प्रति जागरूक रहने और अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी पालन करने का आह्वान किया गया।
अंत में सभी ने संविधान की रक्षा और उसके मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया।