नीमच। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने जिले की पुलिस व्यवस्था में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 16 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। 26 नवंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार उप निरीक्षक एवं सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को जिले के विभिन्न थानों और पुलिस चौकियों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी आदेश के मुताबिक, उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह राठौर को जाट चौकी रतनगढ़ से डिकेन चौकी रतनगढ़, भगवत सिंह को नीमच कैंट से जाट चौकी रतनगढ़, लक्ष्मण सिंह चौहान को जावद से कंजार्डा चौकी मनासा तथा शिवराज सिंह खींची को नीमच सिटी से सरवानिया महाराज चौकी थाना जावद पदस्थ किया गया है। वहीं दिवान सिंह को नीमच कैंट से थाना जावद, रुफिना टोप्पो को जावद से नीमच कैंट, तेजसिंह सिसोदिया को मनासा से सिंगोली तथा रामकिशन सिंगावत को बघाना से नीमच सिटी भेजा गया है। इसी तरह सहायक उप निरीक्षक दिनेश खिचावत को डिकेन चौकी रतनगढ़ से थाना सिंगोली, रामनारायण दहिया को पुलिस अधीक्षक कार्यालय नीमच से थाना रामपुरा, रामबिलास को रामपुरा से नीमच सिटी तथा गोपाल तन्नान को सरवानिया महाराज चौकी थाना जावद से थाना मनासा पदस्थ किया गया है। सहायक उप निरीक्षक कप्तान सिंह को थाना जीरन से नया गांव चौकी थाना जावद, श्यामलाल नागलोथ को मनासा से बघाना, सत्यनारायण बारिया को नीमच सिटी से पुलिस लाइन नीमच तथा समरथ वर्मा को नीमच सिटी से यातायात थाना नीमच भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नवीन पदस्थापना आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से की गई है। इस फेरबदल के बाद जिले के कई थानों और चौकियों में नई जिम्मेदारियों के साथ पुलिसकर्मी कार्यभार संभालेंगे।