खाटूश्याम के प्रति आस्था का अविश्वसनीय अकल्पनीय उदहारण,सैकड़ो किलोमीटर दूर दंडवत प्रणाम करते हुए भक्त चला खाटू धाम
03 Jun 2023
NEEMUCH NEWS
नीमच। आस्था विश्वास और भक्ति का अनूठा संगम राजस्थान मैं खाटू श्याम का एक बहुत ही बड़ा और भव्य मंदिर है जिसके दर्शन के लिए राजस्थान ही नहीं मध्य प्रदेश और कई अन्य प्रदेशों के भक्त वहां लाखों की तादाद में रोजाना दर्शन करने जाते हैं। लेकिन खाटू श्याम के कुछ ऐसे भी भक्त हैं जिनको देखने के बाद हम सहसा विश्वास नहीं कर पाते हैं कि आज के युग में भी इस तरह के भक्त हमें देखने को मिलते हैं । खाटू श्याम के भक्त राकेश ठाकुर जिनकी ईश्वर के प्रति आस्था और विश्वास चरम पर है और वह इस भक्ति में किस तरह डूब जाते हैं उसका पता स्वयं को नहीं होता है। आज ऐसे ही भक्त नीमच के नजदीक हमारे रिपोर्टर मोहन नागदा को खाटू श्याम जाते हुए देखने को मिले जिनकी भक्ति के बारे में बात की जाए तो वह धामनोद धार जिले के रहने वाले हैं तथा धामनोद से खाटू श्याम पैदल यात्रा चार बार कर चुके हैं जिसकी दूरी लगभग 700 किलोमीटर है साथ ही अब वह पांचवीं बार खाटू श्याम के मंदिर धामनोद में बनाने को लेकर धामनोद से खाटू श्याम दंडवत प्रणाम करते हुए 700 किलोमीटर की दूरी इस चिलचिलाती धूप जा रहे हैं जिनको देखकर हम सहसा विश्वास नहीं कर पाते हैं लेकिन यह पूरी तरह सत्य है इस तरह के भक्त हमें बहुत ही कम देखने को मिलते हैं।