कांग्रेस का छद्म हिंदुत्व सनातनियों की एकता को तौड नही पायेगा – श्री मोहनलाल खिंची
03 Jun 2023
NEEMUCH NEWS
नीमच | कर्नाटक की जीत के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस छद्म हिंदुत्व की राह पर चल पड़ी है कांग्रेस के नेता प्रदेश में विधानसभा चुनाव आते ही प्रत्येक विधानसभा में सुन्दरकाण्ड,भगवत गीता पाठ , रुद्राभिषेक और यज्ञ हवन करके प्रदेश के हिन्दुओ सनातन धर्मावलम्बियों को रिझाने और अपने पक्ष में करने की नौटंकी कर रहे है लेकिन मध्यप्रदेश का मतदाता सकल हिन्दू समाज पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और टुकड़े टुकड़े गंग के हिमायती दिग्विजयसिंह सहित कांग्रेस पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्त्ता का चाल चरित्र चेहरा जानती है पहचानती है | कांग्रेस ने छद्म हिंदुत्व का जो नकाब पहना है प्रत्येक सनातनी इस नकाब को विधानसभा चुनाव में उतार फेकेगा और एक बार फिर से प्रदेश के सत्ता सिंहासन पर भारतीय जनता पार्टी का राज तिलक करेगा | प्रेस को जारी अपने बयान में उक्त आशय के विचार व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य श्री मोहनलाल खिंची ने कहा की गत दिनों कांग्रेस पार्टी की धर्म एवं उत्सव प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष कथावाचक ऋचा गोस्वामी नीमच प्रवास पर आई थी कांग्रेस कार्यालय गाँधी भवन पर उन्होंने रुद्राभिषेक ,हवन इत्यादि हिदू धार्मिक रस्मे निभाई और यह सब कर्मकांड कांग्रेस के वोट एवं वोट की राजनीती के चरित्र को उजागर करता है | श्री खिंची ने कहा की मैं कांग्रेस प्रदेशाध्यक पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ से पुचना चाहता हूँ की क्या “कांग्रेस पार्टी एक विचार न होकर वोट एवं सत्ता की सौदागर पार्टी बन चुकी है ?” कमलनाथ व् दिग्विजयसिंह जी कांग्रेस के सर पर अगर है घड़ा पाप का तो ऐसी धार्मिक रस्मे निभाने से क्या फायदा मुंह में तुम्हारे हे राम बागल में छुरी तो छद्म हिंदुत्व अपनाने से क्या फायदा ?
देश में मोहब्बत की दूकान खोलने व् अमेरिका में जाकर भारत का अपमान करने वालों इस प्रदेश और देश के सनातनियों ने पहले ही कांग्रेस की मुस्लिम तुष्ठिकरण की निति के चलते बहुत अपमान और घाव जो आपने दिए है सहन किये है अब प्रदेश का हिन्दू समाज आपकी इस धार्मिक नौटंकी से विचलित होने वाला नही है |