नीमच। नीमच सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला गणपति नगर में आज उस वक्त हादसा हो गया जब कुआं खोद रहे मजदूर को अचानक करने लग गया जिससे की वह घायल हो गया । इसकी जानकारी मिली तो उसे ईलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार दिलखुश पिता चंपालाल (21) निवासी ग्राम नवलपुरा अपने अन्य मजदूर साथियों के साथ गणपति नगर में कुआं खुदाई का कार्य कर रहा था। इसी दौरान ड्रिल मशीन में करंट फैल गया, जिसकी चपेट में वह आ गया और घायल हो गया। इस दौरान वहां मौजूद मजदूर साथी उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए। मामले में पुलिस ने घायल के बयान लिए है। आगे की कार्रवाई की जा रही है