Malwa Halchal
पंजाब के आप पार्टी विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा ने नीमच में आप पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में लिया भाग,कार्यकर्ताओ को किया संबोधित,
08 Jun 2023
NEEMUCH NEWS
नीमच। भाजपा और कांग्रेस के नेता आपस में भाई–भाई हैं,यह लोग सिर्फ जनता के सामने जूठी लड़ाई लड़ते हैं। अब इस देश की जनता इन नेताओ के जुट को समझने लगीं हैं, जिसका नतीजा हैं दिल्ली और पंजाब में जनता ने भाजपा और कांग्रेस को झड़ से उखाड़ फेंका हैं। और अब मध्यप्रदेश की जनता भी विकास का साथ देगी, और प्रदेश में आम पार्टी की सरकार बनाएगी। हम लोग एमपी में कोई 20–25 सीटों के लिए नहीं आए हैं, हम लोगों को शिक्षा स्वास्थ और रोजगार देने आए हैं। इसलिए जनता आज़ादी की इस दूसरी लड़ाई में हमारा साथ देगी,और मध्यप्रदेश में भी अब झाड़ू की सरकार बनाएगी। यह बात शहर के सीएसवी अग्रोहा भवन में आम आदमी पार्टी के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पंजाब सरकार के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा सभा को संबोधित करते हुए बोल रहें थे। उन्होंने कहा की हम जनता को जूठे सपने नहीं दिखाते हैं, एक मौका मांगते हैं। और ग्यारंटी के साथ विकास की कसौटी पर खरे उतरते हैं। विधायक श्री लालपुरा ने कहा की मध्यप्रदेश के नेताओं में खूब चोर हैं, हमे घर–घर जाकर जनता को बताना होगा। और एमपी में भी भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाना होगी। कार्यक्रम में लोकसभा प्रमुख नवीन कुमार अग्रवाल,जिलाध्यक्ष अशोक सागर, मंदसौर जिलाध्यक्ष गंगाराम पाटीदार,महिला विंग जिलाध्यक्ष रिजवाना खान,सचिव डॉ.राजू पाल आदि मंचासिन थे। कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर और शहीद भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्जवलित कर की गईं। कार्यकर्ता सम्मेलन को लोकसभा प्रमुख नवीन कुमार अग्रवाल ने भी संबोधित किया। श्री अग्रवाल ने कहा की आप पार्टी ग्वालियर से एमपी में अपनी शुरुआत कर रहीं हैं, यह भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाने की शुरुआत हैं। ग्वालियर की महारैली में दो लाख से अधिक कार्यकर्ता जुटेंगे। और वे ग्वालियर के भगोड़े को अपनी ताकत दिखा देंगे। श्री अग्रवाल ने कहा की एमपी विकास के नाम पर जीरो हैं, यहां सिर्फ विधायकों और पार्षदों को खरीदने का काम सरकार करती हैं। जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा, लोकसभा प्रमुख नवीन कुमार अग्रवाल अन्य अतिथियों ने पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी दी। और उन्हें अपने कर्तव्य ईमानदारी से निभाने के लिए शपथ भी दिलवाई गई। कार्यक्रम का संचालन प्रहलाद काबरा व तुलसीराम मेघवाल ने संयुक्त रूप से किया। एव अंत में आभार बालचंद्र वर्मा ने व्यक्त किया। आप पार्टी के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मंदसौर नीमच संसदीय क्षेत्र के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। कार्यकर्ता सम्मेलन के पश्चात विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा ने नेताओं के साथ जवाहर नगर स्थित ग्रीन बेल्ट का अवलोकन किया, और वहा पौधारोपण भी किया।
मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार गुंडागर्दी बेरोजगारी चरम सीमा पर है। जो काम दिल्ली और पंजाब में हो रहे हैं वही काम आम आदमी पार्टी अब मध्यप्रदेश में करने जा रही है। जिम्मेदारी बड़ी हो या छोटी दिल से निभाना चाहिए। हमें कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों को जड़ से उखाड़ना है। 25 से 30 सीटों के लिए नहीं बल्कि मध्यप्रदेश में हम आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएंगे। यह बात आम आदमी पार्टी के पंजाब विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा ने गुरुवार को सीएसवी अग्रोहा भवन में कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं।
Malwa Halchal