रामपुरा में आपदा प्रबंधन ने की मॉकड्रिल,कलेक्टर सहित कई अधिकारी रहे मौजूद
08 Jun 2023
NEEMUCH NEWS
रामपुरा। रामपुरा में गुरुवार को कलेक्टर दिनेश जैन, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार तोलानी, एडीएम नेहा मीना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश और एसडीएम पवन बारिया की उपस्थिति में रामपुरा में आपदा प्रबंधन और बाढ़ से राहत व बचाव संबंधी मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।इस मौके पर आपदा प्रबंधन से संबंधित बचाव सामग्री एवं विभिन्न उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई गई और इन सामग्रियों व उपकरणों के आपदा के समय उपयोग करने के संबंध में ग्रामीणों एवं उपस्थित लोगों को आवश्यक जानकारियां दी गई।