गरीबों का हक डकारने वालों के खिलाफ रतनगढ़ पुलिस की कार्यवाही,कार से 17 कट्टो में 850 किलो पीडीएस का चांवल जब्त
09 Jun 2023
NEEMUCH NEWS
नीमच। शासन द्वारा दिए गए निर्देशानुसार सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में गुण्डों एवं माफियां, चिटफण्ड, भू-माफिया, रेत माफिया, ड्रग माफिया, सूद-खोर एवं गौवंश परिवहन, सार्वजनिक वितरण प्रणाली मे वितरित किए जाने वाले खाद्यन मे हेरा फेरी करने वालो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु विशेष अभियान संचालित है उक्त अभियान के तारतम्य मे जिला नीमच में भी प्रभावी कार्यवाही करते हुए दिनांक 08.06.2023 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अमित तोलानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सुंदर सिह कनेश के दिशा निर्देशन मे व एसडीओपी महोदय रामतिलक मालवीय अनुभाग जावद के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी रतनगढ शिवकुमार यादव एवं उनकी टीम उनि आर. के. सिंगावत चोकी जाट द्वारा एक अर्टिका कार क्रमांक आरजे 27 युबी 9440 को सार्वजनिक वितरण प्रणाली का 17 कट्टे मे भरा लगभग 850 किलोग्राम अवैध चावल पकडने की सफलता मिली है, अग्रीम कार्यवाही हेतु उक्त वाहन को मय चावल के कट्टो के खाद्य विभाग अधिकारी जावद को सुपुर्द किया गया। उपयुक्त कार्य मे रतनगढ थाना प्रभार शिवकुमार यादव एवं टीम उनि आर. के. सिंघावत, प्रधान आरक्षक 408 प्रवीण जोशी, आरक्षक 473 कृष्णा धाकड़, आरक्षक 490 विजय हिंदल, सैनिक 148 महेंद्रसिह की स्थिति में भूमिका निभा रहे हैं। मैं