रतनगढ बस स्टेंड पर हादसा होते होते बचा,बस के ब्रेक फेल हुए,सड़क किनारे खड़ी 5 मोटर साईकिल को मारी टक्कर,
12 Jun 2023
NEEMUCH NEWS
रतनगढ़। रतनगढ़ बस स्टैंड पर आज सोमवार दोपहर उस समय एक बड़ा हादसा टल गया। जब निर्वाचन अधिकारियों की टीम को लेकर उमर जा रही बस के ब्रेक फेल होने के बाद वह पीछे की ओर लुड़क गई और सड़क किनारे खड़ी 5 मोटर साइकिलों को रौंद दिया ।प्राप्त जानकारी के अनुसार यह बस ग्राम पंचायत उमर के सरपंच पद हेतु हो रहे उप चुनाव के लिए गठित निर्वाचन टीम को लेकर, दोपहर करीब एक से डेढ़ बजे के बीच रतनगढ़ बस स्टेंड पर आकर रुकी, तब ही अचानक पीछे की ओर लुढ़कने लगी। चालक ने तुरंत ही संभलते हुए उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन बस नहीं रुकी और लुढ़कते हुए पीछे सड़क किनारे खड़ी 5 मोटर साइकिलों को रौंद दिया। गनीमत रहा कि सड़क पर खड़े लोगों ने भागकर खुद को बचाया वरना बड़ा हादसा हो सकता था। वही बस राठौर थी। जिसके ब्रेक फेल हुए हैं। गनीमत रही की बस के ब्रेक फेल बस स्टेंड पर हुए अगर घाट सेक्शन पर होते तो यह हादसा बड़ा हो सकता था।