नीमच / धनेरियाकला पंचायत के सरपंच निर्मल राठौर की मौत के बाद यहाँ सरपंच पद के उप चुनाव 13 जून को हुए थे जिसमे कुल पांच प्रत्याशियों ने अपने अपने नामांकन दाखिल करते हुए चुनाव लड़ा जिसके नतीजे आज शनिवार को सुबह 9 बजे से मत गणना की गई। इसमें राजेश राठौर ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए धनेरिया सरपंच का ताज अपने नाम किया। पहले ही राउंड से राजेश राठौर ने बढ़त बनाई हुई थी और तीसरे और आखरी राउंड तक भी वे ही आगे रहे और अपने विपक्षी उम्मीदवारों को पछाड़ते हुए बड़ी जीत हांसिल की,कुल मतों की संख्या की बात करे तो राजेश राठौर को  1894 मत ,चिरंजीवी नागदा को 1013 मत, भरत को 57 मत,मदन काशीराम अहीर को 603  मत, सिमा आन्नद अहीर को 150 मत ,राजकमल मेघवाल 48 को इतने मत मिले,राजेश राठौर ने 880 वोटो की बड़ी जीत यहाँ दर्ज की है