ग्राम पंचायत के उपचुनाव का परिणाम:उमर ग्राम पंचायत में भाजपा समर्थित प्रत्याशी मदन धाकड को मिली जीत,गांव में बना जश्न
18 Jun 2023
NEEMUCH NEWS
नीमच जिले में पिछले दिनों हुए उपचुनाव की मतगणना के बाद शनिवार को परिणाम भी सामने आ गए हैं। रतनगढ़ के ग्राम उमर सरपंच प्रत्याशी मदन धाकड़ ने जीत हासिल की है, उन्हें 1568 वोट मिले है।भाजपा मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा ने बताया कि जावद ग्राम पंचायत वार्ड के परिषद उपचुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। इसके बाद शनिवार को आए ग्राम पंचायत उमर के पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी मदन धाकड़ 1568 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी 104 वोटों पर ही सिमट कर रह गए। पूरे मंडल के सभी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का सूफड़ा साफ कर दिया है। जीत से क्षेत्र में बीजेपी के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।