नीमच।जानकारी देते हुए शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंगोली के प्राचार्य राजेंद्र जोशी ने बताया कि जापानी भाषा एन 4 लेवल की परीक्षा में पूरे जावद क्षेत्र के 28 विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित हो गए हैं। जिसमें सिंगोली क्लस्टर से 13 में से 9 छात्र छात्राएं उत्तीर्ण हुए।जिनमें शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी सिंगोली की 4, सीएम राइज बालक हायर सेकेंडरी सिंगोली से 3, ताल से 1और कदवासा से 1 बालिका ने एन 4 लेवल की परीक्षा उत्तीर्ण की हैं। विद्यालय परिवार ने सभी उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैंबता दें कि केबिनेट मंत्री व विधायक ओमप्रकाश सखलेचा के प्रयासों से जावद विधानसभा में मिराई प्रोजेक्ट के तहत छात्र-छात्राओं को जापानी भाषा की पढ़ाई विगत 4 वर्षों से करवाई जा रही हैं। मिराई प्रोजेक्ट के तहत जापानी भाषा सीख रहे जावद विधान सभा के 28 विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया हैं। जिसमें 9 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हए है। उर्त्तीण होने के बाद ये विद्यार्थी जापान जाने के लिए पात्र होंगे।