नीमच। बीते दिनों शहर में होंडा शोरूम के संचालक द्वारा नियम विरुद्ध किये जा रहे अवैध निमार्ण के मामले में हुई शिकायतों और मीडिया में प्रकाशित खबरों के बाद हरकत में आया नपा प्रशासन और अवैध निर्माण के खिलाफ ताबड़तोड़ कि गयी कार्यवाही एक बार फिर सुर्खियों में आई है। जिसने नपा के क्रियाकलापो को उजागर करते हुए, भृष्ट प्रशासन की कार गुजारियों को भी सामने ला दिया है…शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करने का दावा करने वाला नपा का जिम्मेदार प्रशासन इन दिनों अपनी कार्यवाहियों को लेकर सवालों के घेरे में है, जो पहले दिखावे की कार्यवाही को अंजाम देता है, और फिर मामला शांत होते ही अवैध निर्माणकर्ता की गोद मे बैठकर सांठगांठ की दीवार खड़ी करवाता है…शहर के इमदीयाद अली हौंडा शोरूम के संचालक बोहरा जी द्वारा किया गया अवैध निर्माण और मामले में शिकायत के बाद जिम्मेदारों की कार्यवाही को जहाँ निष्पक्ष रूप में देखा जा रहा था, वहीं कार्यवाही के कुछ ही दिनों बाद बोहरा जी द्वारा तानी गयी दीवार नपा के भृष्ट प्रशासन की परिभाषा को बयां करती हुई साफ तौर पर नजर आ रही है,,, बतादें की बोहरा जी के इस अवैध निर्माण के मामले में नपा के लोकनिर्माण विभाग सहित खुद सीएमओ ने इस पर गंभीरता दिखाते हुए, अमले को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया था, जिसके बाद ताबड़तोड़ इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया और नपा ने वाहवाही भी लूट ली, लेकिन दम दिखाकर यहाँ वसूली का खेल नपा के जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मिलकर खेला जिसके बाद बोहरा जी को अवैध निर्माण की हरी झंडी दे दी गयी…फिलहाल इस मामले में एक बार फिर शिकायत कलेक्टर दिनेश जैन के समक्ष पहुँची है, जिसके बाद अब देखना होगा कि नगरपालिका से जुड़े जिम्मेदारों के कारनामों से पर्दा उठाते हुए, क्या मामले में जिलाधीश गंभीरता दिखाएंगे…!


