नीमच/ वृक्ष के बिना प्राणी जगत का जीवन संभव नहीं है यह हम सभी भलीभांति जानते हैं, संस्था अध्यक्ष किशोर बागड़ी ने बताया कि जलवायु परिवर्तन, धरती पर बढ़ता तापमान, चहुं ओर बढ़ता प्रदुषित वातावरण प्राणी जगत के लिए दुखदाई है, स्वार्थ की खातिर चहुं ओर धरती की हरीयाली उजाड़ना जीवन के लिए घातक साबित हो रहा है, कोरोनाकाल से हम सभी ने सबक लिया है,अब समय आ गया है वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक पोंधे रोपित कर पेड़ बनाने का संकल्प लेकर प्रकृति के कर्ज को उतारने का इस अवसर पर संस्था संरक्षक नवीन अग्रवाल ने कहा कि प्रकृति ने हमें जीवन जीने के लिए बहुत कुछ दिया है किन्तु विकास की खातिर धरती की हरीयाली उजाड़ने में मानव समाज ने कोई कसर बाकी नहीं रखी यही कारण है कि आज जल जंगल और जमीन सुरक्षित नहीं रहे, चहुं ओर प्लास्टिक पोलेथिन थैलियों से लबरेज धरती, नदी नाले वातावरण को प्रदुषित कर रहे हैं जो आने वाले समय में प्राणी जगत के लिए ख़तरनाक साबित होंगे,हम सभी का दायित्व है कि स्वच्छ वातावरण, चहुं ओर हरियाली बनी रहे इस हेतु धरती को संवारने में सहयोग करें इसी उद्देश्य को लेकर संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था विगत 9 वर्षों से निरन्तर अभियान चला कर शहर से गांव तक पोधा रोपण कार्य में जुटी हुई है, संस्था सदस्यों द्वारा रविवार दिनांक 25 जुन को जवाहर नगर स्थित ग्रीन बेल्ट परिसर में प्रातः 8 से 10 बजे तक 2 घंटे श्रमदान कर एक ट्राली के लगभग गाजर घास उखाड़ी उसके पश्चात नीम, आंवला, गुड़हल के फलदार, छायादार, फुलदार पौधे रोपित कर पेड़ बनाने का संकल्प लिया अभियान में संस्था संरक्षक नवीन अग्रवाल, अध्यक्ष किशोर बागड़ी, सचिव डॉ राकेश वर्मा, कोषाध्यक्ष रमेश मोरे, कमल बंटी सोनी, मनीष जैन आदि ने श्रमदान कर सहभागिता निभाई उक्त जानकारी संस्था प्रवक्ता डॉ राकेश वर्मा ने दी है, डॉ राकेश वर्मा प्रवक्ता संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था नीमच