मोरवन:- जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता मांडा निवासी मनोहर लाल पाटीदार का आज सुबह दुखद निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र सहित जिले भर में शोक की लहर दौड़ गई। 72वर्षीय स्व श्री पाटीदार अपनी अच्छी दिनचर्या के चलते पूरी तरह से स्वस्थ्य और फीट थे।श्री पाटीदार भाजपा के कद्दावर नेता के साथ जनपद सदस्य,सरपंच,सहकारी समिति अध्यक्ष,जेसे अनेक सार्वजनिक पदो पर जनसेवा कर चुके है।वे भाजपा के वरिष्ठ नेता शांतिलाल पाटीदार मांडा के बड़े भाई,जिला भाजपा अध्यक्ष पवन पाटीदार के ताऊजी और सक्रिय युवा भाजपा नेता गगन पाटीदार के पूज्य पिताजी थे।उनकी जनसेवा की रुचि के चलते मांडा की जनता ने अपना सिरमौर बनाकर उन्हें निर्विरोध सरपंच भी चुना था।उनकी शवयात्रा आज उनके पैतृक गांव मांडा में आज दोपहर पश्चात लगभग चार बजे निकाली जावेगी।