नीमच। आज बुधवार को कलेक्टर दिनेश जैन विधायक दिलीप सिंह परिहार, जिला शिक्षा अधिकारी सीके शर्मा, प्रलय उपाध्याय सहित अन्य ने स्थानीय क्रमांक 2, शासकीय कन्या उमा विद्यालय और हिंगोरिया फिल्टर प्लांट के समीप भूमि का निरीक्षण कर आगे की प्रक्रिया की गई है। ताकि जल्द ही सीएम राइज विद्यालय का निर्माण कार्य प्रारंभ हो सके। प्रदेश के साथ नीमच जिले में भी सर्व सुविधा युक्त सीएम राइज विद्यालय निर्माण किए जा रहे हैं। इन विद्यालयों के माध्यम से बच्चों के पूर्ण विकास होगा।कलेक्टर दिनेश जैन और विधायक ने बताया कि शहर में सर्व सुविधा युक्त सीएम राइज विद्यालय के निर्माण को लेकर बुधवार को स्थानों का निरीक्षण किया है पूर्व जो स्थान जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा चयन किया था। वह छोटा होने के साथ ही अपर्याप्त है। जिसको लेकर आज क्रमांक 2, गर्ल्स स्कूल ओर हिंगोरिया फिल्टर प्लांट के पास स्थान का निरीक्षण किया है। जहां पर्याप्त स्थान होगा वहां का चयन कर आगे की प्रकिया की जाएगी ताकि जल्द ही सीएम राइज विद्यालय का निर्माण किया जा सके।ज्ञात हो कि मध्य प्रदेश सरकार ने सीएम राइज योजना के तहत 9500 स्कूलों को खोलने का लक्ष्य रखा है। इन स्कूलों में कई सुविधाएं प्रदान की जाएगी। जिससे स्टूडेंट्स को बेस्ट एजुकेशन मिल सके,मध्य प्रदेश सरकार ने पूरे राज्य में 9000 से अधिक पूर्ण सुसज्जित स्कूल बनाने की योजना बनाई है।स्कूलों के निर्माण के लिए विशेष रूप से 7 हजार करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं, जो निर्माण के विभिन्न चरणों में खर्च किए जाएंगे। इसकी घोषणा सरकार पिछले महीने ही कर चुकी है। सीएम राइज स्कूलों में केजी से लेकर 10वीं, 12वीं तक के छात्रों को एडमिशन दिया जाएगा और इन कक्षाओं को एकीकृत तरीके से विकसित किया जाएगा।स्कूलों के निर्माण के लिए विशेष रूप से 7 हजार करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं जो, निर्माण के विभिन्न चरणों में खर्च किए जाएंगे। सीएम राइज स्कूलों के लिए पहले चरण के अंत तक, राज्य सरकार योजना के तहत कम से कम 360 स्कूलों को विकसित करने का लक्ष्य लेकर चल रही है


