नीमच। ईदुल ईद उल अजहा पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गय। ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर ईदगाह में नमाज अदा की गई। नामज के बाद लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी।पर्व को लेकर इस्लाम धर्म में बहुम ही महत्व माना जाता है।इस पर्व को ईद-उल-अजहा या कुर्बानी का त्योहार भी कहा जाता है। इस दौरान जावद सिंगोली रतनगढ़ ग्रामीण इलाकों में सुबह नगर के अलग-अलग स्थानों पर ईद उल अजहा की नमाज अदा करवाई।वही जावद नगर में ईदगाह में ईदुल अजहा बकरीद की नमाज जावद शहर काजी के बहनोई हाफिज नईम इकबाल कोटा ने ईद उल अजहा की नमाज अदा करवाई इस अवसर पर देश में अमन, चेन, खुशहाली व आपसी भाईचारा के लिए दुआएं मांगी गई। साथ ही मस्जिदों व ईदगाहों में उल्लास का माहौल देखने को मिल रहा है।लोग एक-दूसरे को मुबारकबाद दे रहे हैं। घरों में दावतों का दौर चल रहा है। पिछले कुछ दिनों से त्योहार को लेकर तैयारियां चल रही थी। इस मौके पर मस्जिदों में सजावट भी की गई। अब आज दिन भर मुबारकबाद का दौर चलेगा। ईद के अवसर पर जावद नगर में पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद दिखा।


