नीमच: मुस्लिम समाज ने गुरुवार सुबह 8:00 बजे ईदुल अजहा का त्यौंहार मनाया गया। शहरकाजी सद्दाम हुसैन अत्तारी ने ईदगाह में ईदुल अजहा बकरीद की नमाज अदा कराई तथा देश की तरक्की, खुशहाली और हिंदू-मुस्लिम समाज में सांप्रदायिक-सौहार्द व अमन चैन बना रहे दुआ मांगी गई एवंम सभी त्यौहारों को भाईचारे से मनाने की अपील की गई ।जामा मस्जिद,रिसाला मस्जिद, नसरुल्लाह खां मस्जिद, छोटी मंडी मस्जिद छावनी सहित उपनगर बघाना, नीमचसिटी मस्जिदों में भी ईदुल अजहा की विषेश नमाज अदा की गई। बाद में गले मिलकर मुबारकबाद पेश की गई। घर-घर में कुर्बानी का दौर चला एक दूसरे के घर में मिलने-जुलने पहुंचे। ईदुल अजहा का त्यौहार ईदगाह में नमाज अदा कर मनाया गया। समाजजन ने आपस में मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। ईद को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। ईद का पर्व धूमधाम से मनाया गया। समाजजनों में उत्साह से बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता उमराव सिंह गुर्जर, हरगोविंद दीवान, इलियास भाई कुरेशी, मुस्लिम सदर गुलाम रसूल पठान,सईद चौधरी, इकबाल कुरेशी हिदायतुल्लाह खान, इकराम पहलवान, अजहर भाई, नाहर पहलवान,अनवर कुरेशी सहित शासन,पुलिस प्रशासन के आलाअधिकारी,थाना प्रभारी मौजूद थे। समाजजन को ईद की बधाई दी सुरक्षा की दृष्टि से ड्रोन कैमरे से निगरानी भी की गई।