गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल उदयपुर एवं अन्नपूर्णा सेवा न्यास नीमच के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 80 से अधिक मरीजों ने अपना पंजीयन करवा कर उपचार व परामर्श प्राप्त किया।अन्नपूर्णा सेवा न्यास के संयोजक राकेश पप्पू जैन अध्यक्ष श्री राम गोडबोले व सचिव प्रकाश मंडवारिया ने बताया कि सेवा के क्षेत्र में अन्नपूर्णा न्यास विगत 3 वर्षों से निरंतर कार्य कर रहा है। सेवा के प्रकल्प को आगे बढ़ाते हुए गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल उदयपुर और अन्नपूर्णा सेवा न्यास नीमच के संयुक्त तत्वाधान में नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन स्थानीय शिक्षक सहकार भवन एलआईसी रोड नीमच पर किया है।शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. जय भारत शर्मा, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. रशीद, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. कुशाल एवं त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. कपिल व्यास ने उपस्थित रहकर शिविर में आए मरीजों का परीक्षण कर उन्हें उपचार हेतु सलाह दी है शिविर में नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शालू व जनरल फिजिशियन ने भी अपनी सेवाएं दी है।