नीमच/ अखिल भारतवर्षीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज युवक संघ का प्रांतीय अधिवेशन रविवार को मानस भवन भोपाल में 2 जुलाई को सुबह 10:00 बजे से आरंभ होगा जिसमें अखिल भारतवर्षीय गुर्जर गौड़ ब समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सत्य प्रकाश जी जोशी राष्ट्रीय प्रधानमंत्री श्री जयप्रकाश जी पंचारिया युवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश जी जोशी राष्ट्रीय महामंत्री ललित जी उपाध्याय प्रांतीय अध्यक्ष श्री राजेश जी त्रिवेदी राजस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष श्री विशाल जी शर्मा युवक संघ के प्रभारी श्री जितेंद्र जी गौतम प्रांतीय महामंत्री श्री सुबोध जी शर्मा प्रांतीय महिला सभा अध्यक्ष श्री भारती जी तिवारी महिला सभा की महामंत्री श्री प्रीति जी पुरोहित युवक संघ के महामंत्री मयूर जी उपाध्याय युवक संघ के प्रभारी आशीष जी शर्मा एवं सभी प्रांतों के युवक संघ के अध्यक्ष राष्ट्रीय पदाधिकारी प्रांतीय पदाधिकारी जिला पदाधिकारी एवं युवक संघ के सभी जिला पदाधिकारी एवं प्रांतीय पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे ! अखिल भारतवर्षीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मध्य प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष शिवम् राजपुरोहित ने बताया कि भोपाल में होने वाले इस आयोजन में युवा अधिक से अधिक अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें ताकि हम अच्छे समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में अपना सहयोग दे सकें आयोजन में युवाओं कि समाज में भागीदारी विषय पर चर्चा होगी


