आवरी माता जी मन्दिर पर जीर्णोद्धार हेतु 9वर्ष पूर्व 5लाख रुपए की घोषणा करने के बाद आज तक नहीं दी घोषणा वीर विधायक श्री परिहार ने राशि
01 Jul 2023
NEEMUCH NEWS
चीताखेड़ा -1 जुलाई। विकास के नहीं लोकलुभावने जादूई भाषणों के जादूगर घोषणा करने में माहिर भीड़ को देखकर घोषणा करने हेतु उतावले होकर घोषणा करने वाले घोषणा वीर विधायक दिलीप सिंह परिहार ने इसी तर्ज पर आज से नो वर्ष पूर्व चीताखेड़ा पंचायत के अंतर्गत गांव माताकाखेडा की पावन धरा पर स्थित आरोग्य देवी महामाया आवरी माता जी का अलौकिक शक्ति धाम है जो राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई जिलों में प्रमुख स्थलों में शुमार है जहां 15जनवरी 2014को मंदिर के जीर्णोद्धार हेतु भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे जहां मां के श्रद्धालुओं की भीड़ को देख उतावले होकर मंदिर निर्माण में 5लाख रुपए की राशि देने की घोषणा कर बैठे। परंतु अपनी आदतानुसार घोषणा -घोषणा बनकर ही रह गई। और आज दिन तक उक्त महाशय ने मंदिर निर्माण कार्य में पांच रुपए तक नहीं दिए।आवरी माता जी मन्दिर समिति के सदस्यों द्वारा समय-समय पर याद दिलाते रहे परंतु इन महाशय को कोई असर नहीं हुआ। आवरी माता जी के दिव्य चमत्कार से असाध्य रोगियों लकवा रोग से ग्रस्त को देखते ही देखते चंद दिनों में मां उसे भला चंगा करने की क्षमता रखती है। जहां हजारों श्रद्धालुओं की आस्था श्रद्धा और विश्वास जुड़ा हुआ है ऐसे चमत्कारी मां जगदंबा के सामने घोषणा कर मुकर जाएं तो आम जनता को छलने में कब हिच किचाएगें। भगवान को देते हैं धोखा इंसान को क्या छोड़ेंगे।घोषणा वीर विधायक दिलीप सिंह परिहार ने विधायकिय का एक कार्यकाल समाप्ती के बाद पुनः विधायक बनने की विनती भी यही कि गई थी कि हे मां जगदंबा मैं फिर विधायक बना तो नीमच से पैदल तुम्हारी चौखट तक आऊंगा। मां जगदंबा ने उक्त महाशय की मनोकामनाएं तो पूरी कर दी।पर उक्त महाशय अपनी घिसी पिटी आदतानुसार अपनी घोषणा भूल गए।