नीमच। प्रदेश अध्यक्ष इदरीस हमजा जी की सहमति से व शाहिद खान प्रदेश महासचिव प्रभारी म.प्र की अनुशंसा पर कमलनाथ विचार सद्भावना मंच म.प्र के नीमच जिला ग्रामीण अध्यक्ष के पद पर मनासा जनपद सदस्य राजाराम मीणा को नियुक्त किया गया है, मंच के प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्री मीणा को यह जिम्मेदारी सौंपते हुए, विश्वास जताया गया की पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के विचार जन जन तक पहुंचाकर अखिल भारतीय कांग्रेस को मजबुती प्रदान करेंगे और सभी वर्गों को साथ लेकर चलेंगे भाईचारा और मोहब्बत का पैगाम जन जन तक पहुंचाएंगे। एवं कमलनाथ जी के पथ पर चलकर जन सेवा का माध्यम अपनाकर जन जन नायक माननीय कमलनाथ जी की भावनाओं एवं कांग्रेस की गरीमा एवं विचारों के अनुसार कार्य करते हुए उनकी छवी जन जन तक पहुँचाने में अहम भूमिका का निर्वहन एवं योगदान प्रदान करेंगे....श्री मीणा को उक्त जवाबदेही मिलने पर क्षेत्र में हर्ष की लहर है,