नीमच। कांग्रेस नेता उमराव सिहं गुर्जर के भाई सरदार सिंह गुर्जर भतीजा दीपेश सहित चार लोगों ने खेत के विवाद में दो लोगों के साथ मारपीट कर मोबाइल छीन लिया। मामला नीमच सिटी थाना पहुंच गया जहां पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस पूरे मामले में एडवोकेट महेश पाटीदार ने नीमच सिटी पुलिस की भूमिका भी सवाल खड़े किए हैं। इधर कांग्रेस नेता उमराव सिंह गुर्जर ने कहा, इस घटना से मेरा कोई लेना-देन नहीं, जिसने किया है वह भरेगा। मामला 29 जून का ग्राम गिरदौड़ा का है। नीमच निवासी विक्रम पाटीदार अपने साथी महेंद्र के साथ अपने ग्राम गिरदौड़ा मे कानाखेड़ा रोड स्थित अपने खेत पर गए थे तो देखा चंद्रशेखर नागदा ट्रैक्टर से खेत पर बुवाई कर रहा है। इसका महेंद्र वीडियो बनाने लगा तो कांग्रेस नेता उमराव सिहं गुर्जर का भाई सरदार सिंह और भतीजा दीपेश गुर्जर आ गए और विक्रम पाटीदार व महेंद्र को डराने धमकाने लगे। विक्रम पाटीदार और महेंद्र को सरदार सिंह गुर्जर, उसका बेटा दीपेश गुर्जर, चंद्रशेखर नागदा और ट्रेक्टर चलाने वाले चंदन ने मारपीट की और मोबाइल छीन लिया। इस घटना का विडियो पर वायरल हो रहा है। इस मामले में पुलिस ने अदम चेक काट जांच शुरू कर दी हैं।

इस पूरे मामले में कांग्रेस नेता उमराव सिंह गुर्जर ने कहा घटना से मेरा कोई लेना देना नहीं है। जो करेगा वो भरेगा। सरदार सिंह गुर्जर मेरा भाई जरूर है लेकिन यह उसका व्यक्तिगत मामला है। घटना से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। वीडियो क्या वायरल हो रहा है मुझ नहीं पता

इस पूरे घटनाक्रम में नीमच सिटी पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं कर महज अदम चेक काटने के मामले में एडवोकेट महेश पाटीदार ने सवाल उठाए हैं। एडवोकेट महेश पाटीदार ने कहा घटना गंभीर है, पुलिस को तत्काल सूचना दी गई , घटना का विडियो पुलिस को बताया,पुलिस ने घटना पर कार्यवाही नहीं की है ऐसे में आरोपी तो दोषी है ही लेकिन पुलिस पर कार्रवाई होना आवश्यक है। जनता और समाज जन मे भारी आकोश है। इसलिए बुधवार 5 जुलाई  को एसपी नीमच से मिलकर वस्तु स्थिति से अवगत कराया जाएगा।