मध्यप्रदेश राज्य पुलिस सेवा के 14 अधिकारियों को आईपीएस प्रमोशन,नीमच के एएसपी सुंदर सिंह कनेश का नाम,पुलिस महकमे में छाई खुशियां
04 Jul 2023
NEEMUCH NEWS
भोपाल। भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसमें मध्यप्रदेश राज्य पुलिस सेवा के 14 अधिकारियों को प्रमोशन देकर भारतीय पुलिस सेवा में शामिल कर लिया गया है। इसमें से 8 अधिकारियों आईपीएस 2021 और 6 अधिकारियों को आईपीएस 2022 दिया गया है। 8 अधिकारियों भारतीय पुलिस सेवा 2021 के तहत मनीष खत्री, सुनील कुमार मेहता, वीरेंद्र जैन, देवेंद्र कुमार पाटीदार, राय सिंह नरवारिया, राम शरण प्रजापति, सूंदर सिंह कनेश, राजेश व्यास को आईपीएस 2021 दिया गया है। 6 अधिकारियों को आईपीएस 2022 दिया गया है। विनोद कुमार सिंह, पद्मा विलोचन शुक्ला, सुधीर कुमार अग्रवाल, पंकज कुमार पांडे, अजय पांडे, डॉ संजय कुमार अग्रवाल को आईपीएस 2022 दिया गया है