नीमच सहित प्रदेश भर में लगातार जनहित में मानवाधिकार के मामलों को उठाने वाले वकील मनीष जोशी को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मध्यप्रदेश कांग्रेस विधि और मानवाधिकार विभाग में प्रदेश महामंत्री के पद पर नियुक्त किया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस विधि और मानवाधिकार विभाग के प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता शशांक शेखर ने बुधवार को मनीष जोशी का नियुक्ति पत्र जारी किया है। मनीष जोशी के समर्थकों में खासा उत्साह है। मनीष जोशी वर्तमान में नीमच अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष है। पूर्व में नीमच जिला कांग्रेस के जिला महामंत्री रह चुके हैं।