लोगों पर नाराज हुए, आप नेता से झूमाझटकी और मारपीट का आरोप लगा
3 जुलाई को मंदसौर के दलोदा गांव में विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने दौरा किया था। इस दौरान दलोदा के लोगों ने उनसे भेरुजी के पास वाली पुलिया के निर्माण के बारे में जानकारी पूछी। इसके निर्माण के बारे में विधायक ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान आश्वासन दिया था, जो अब तक पूरा नहीं हो पाया। इस बारे में चर्चा करने पर विधायक नाराज हो गए।
पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब आम आदमी पार्टी के यूथ विंग जिला अध्यक्ष अरुण परमार ने विधायक से सवाल-जवाब किए तो वे भड़क गए। विधायक ने अरुण परमार को अपशब्दों कहे। झूमाझटकी और मारपीट की। विधायक ने उन्हें जेल में बंद करवाने सहित अन्य मामलों में फंसाने की धमकी भी दी।
आप कार्यकर्ताओं का कहना है कि अरुण परमार इसकी शिकायत कराने दलोदा थाना पहुंचे तो पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। इससे साफ प्रतीत होता है कि पूरा प्रशासन विधायक और भाजपा नेताओं के दबाव में काम कर रहा है।