नीमच। नागदा ब्राह्ण समाज व गुर्जर समाज के लोगों ने आज शुक्रवार को एसपी कार्यालय का घेराव कर दिया। ये आक्रोशित लोग पुलिस की कार्रवाइ के विरोध में यहां पहुंचे हैं। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे समाजजनों की भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने अतिरिक्त बल लगाया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने एसपी के नाम नारेबाजी करते हुए ज्ञापन सौंपा। उक्त ज्ञापन में मांग की कि योजनाबद्ध तरीके से पुलिस सांठ-गांठ कर गांव गिरदौड़ा में एग्रीमेंट के दम पर भूमि स्वामी की जमीन पर कब्जा करने को लेकर हुए विवाद के मामले में सरदार सिंह सहित चार लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की है। यह पूरी तरह से झूठी कार्रवाई है। साथ ही मांग की कि धोखाधड़ी व षड़यंत्रपूर्वक दस्तावेज तैयार कर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने वाले विक्रम पाटीदार, राहुल पाटीदार, महेश पाटीदार निवासी नीमच के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया जाए।