नीमच। शहर के वार्ड क्रमांक 3 और 26 में 26 लाख की लागत से बनने वाले सीसी रोड का भूमिपूजन आज किया गया। इस दौरान विधायक दिलीप सिंह परिहार, नपाध्यक्ष स्वाति चोपड़ा सहित अधिकारी और भाजपा नेता मौजूद रहे।वार्ड क्रमांक 3 के पार्षद रामचंद्र नगर और वार्ड क्रमांक 23 की पार्षद श्रीमती गुंजन राठौर ने बताया कि विकास कार्यों को लेकर वार्ड में सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है, जिसको लेकर वार्ड क्रमांक 23 में 10 लाख 19 हजार की लागत से सीसी रोड का भूमि पूजन किया गया है। वार्ड क्रमांक 3 स्थित देवनारायण मंदिर के पास 16 लाख 88 हजार की लागत से सीसी रोड का भूमि पूजन अतिथियों की उपस्थिति में किया गया।