नीमच। विकास नगर 14/2 विस्तार मे दुर्गा माता मंदिर पर मंदिर समिति व्दारा तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आज 7 जुलाई को बङे उत्साह व धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ । प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन विद्वान पंङीत मनीष शर्मा के साथ चार अन्य विद्वानो के व्दारा सम्पन्न करवाया गया , प्राण प्रतिष्ठा मे शिव पार्वती परिवार, तथा विर बजरंग बलि की मूर्तियां वेद उच्चारण तथा यज्ञ के साथ प्राण प्रतिष्ठा कर विराजित कि गई। आयोजित कार्यक्रम मे मुख्य जजमान के रूप मे विकास नगर के वरिष्ठ मदनलाल जी वर्मा एवं जयपुर के हरि ज़ोहरी परिवार सहित शामिल हुए। आयोजित कार्यक्रम मे नीमच नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपङा , गोरव चोपङा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश जैन, पार्षद योगेश कविश्वर, अशोक जोशी, समाज सेवी मनोहर सिह लोढा, ङाक्टर पृथ्वीसिंह वर्मा , वरिष्ठ अभिभाषक स्नेह प्रकाश सोनी, स्वर्णकार समाज नीमच के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सोनी सचिव जितेंद्र सोनी ( कालेज आर्ट्स) , भगत वर्मा , रमेश बाहेती, सुरेश सोङानी, ङाक्टर राकेश वर्मा सहित आयोजित कार्यक्रम मे बङी संख्या मे महिलए एवं श्रद्धालु उपस्थित थे विकास नगर की महिलाओ व्दारा भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया , दुर्गा मंदिर माता समिती के अध्यक्ष बाबूलाल गोङ, सचिव प्रदिप वर्मा , उपाध्यक्ष विरेंद्र सोनी कोषाध्यक्ष घनश्याम माली तथा समिति के सदस्यो ने मंदिर निर्माण मे आर्थिक सहयोग करने वाले तथा अतिथियो का दुपट्टा पहना कर अभिनंदन किया , सचिव प्रदिप वर्मा ने मंदिर निर्माण के संबंध मे किस किस ने सहयोग दिया उसकी विस्तृत जानकारी दि , स्वागत अभिनंदन का वाचन समिति अध्यक्ष बाबूलाल गोङ ने किया आभार कोषाध्यक्ष घनश्याम माली ने माना कार्यक्रम का संचालन ग्रुप एङमीन विवेक खंडेलवाल ने किया स्नेह मिलन भोज के साथ तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन हुआ ।