नीमच। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 7 जुलाई से 7 सितंबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसकी शुक्रवार को शुरुआत की गई। अभियान के पहले दिन जिला पुलिस ने बिना हेलमेट व बिना सिट बेल्ट के वाहन चला रहे ड्राइवरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 171 चालान बनाकर 66 हजार 100 रुपए जुर्माना वसूल किया।यातायात थाना प्रभारी मोहन भर्रावत ने बताया कि अभियान के पहले दिन शुक्रवार को यातायात पुलिस व जिले के सभी थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चना रहे ड्राइवरों के विरुद्ध 104 चालान बनाकर 30 हजार 900 रुपए का जुर्माना वसूल किया। सीट बेल्ट न पहनने पर 50 चालान बनाकर 25 हजार जुर्माना राशि वसूल की। अन्य वाहन ड्राइवरों के 17 चालान बनाते हुए 10 हजार 200 वसूले गए। इस प्रकार कुल 171 चालान बनाकर 66 हजार 100 रुपए जुर्माना वसूल किया गया। पुलिस ने जिले भर में चलाया विशेष चेकिंग अभियान।