गांव हरवार से लगी सीसी सड़क हुई गायब पढें विनोद सांवला की ये खबर
08 Jul 2023
NEEMUCH NEWS
हरवार। जीरन कनघट्टी सड़क मार्ग पर हरवार गांव से फोफफिया की तरफ गुजरने वाली सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं गांव से लगी हुई सीसी सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर गड्ढों में तब्दील हो गई बारिश के मौसम में तो पूरी सड़क ही गायब हो गई है बरसात के मौसम में पानी भरा रहता वही कीचड़ से सड़क सनी हुई है इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है आए दिन लोग कीचड़ में गिर रहे हैं बड़ी दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है लोक निर्माण विभाग व ग्राम पंचायत प्रशासन का ग्रामीणों ने इस ओर ध्यान देकर सड़क सुधार की मांग की है।