पिकअप और स्कार्पियो में हुई जोरदार टक्कर, वाहन क्षतिग्रस्त, घटना में नहीं हुआ कोई घायल
10 Jul 2023
NEEMUCH NEWS
रतनगढ़। थाना रतनगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सिंगोली रतनगढ़ मुख्य मार्ग पर सोमवार सुबह दो वाहनों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। हालांकि घटना में कोई हताहत नही हहुआ है। जानकारी में सामने आया है कि सिंगोली रतनगढ़ मुख्य मार्ग पर हाथीपुरा चौराहे के समीप मुख्य मार्ग पर राजस्थान पासिंग पिकअप वाहन आरजे 22 जीए 6859 और सफेद रंग की स्कार्पियों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई।इस हादसे में पिकअप और स्कॉर्पियो दोनों ही वाहन के आगे से क्षतिग्रस्त हुए है।जबकि वाहन में सवार किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नही आई है।