झालावाड़.पोक्सो कोर्ट दो के विशिष्ट न्यायाधीश बृजेश कुमार पंवार ने प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार को लगातार जमानती वारंट से तलब करने पर भी पोक्सो कोर्ट में पेश नहीं होने पर मंगलवार को गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। लोक अभियोजक लालचन्द मीणा ने बताया कि एसपी अमित कुमार जानबूझकर लंबे समय से साक्ष्य देेने के लिए न्यायालय में उपस्थित नहीं हो, जबकि उक्त प्रकरण गंभीर व संवेदनशील प्रकृति का है, जिसका न्यायहित में त्वरित गति से निस्तारण करना है। इस पर पुलिस महानिदेशक राजस्थान को निर्देश दिए कि 26 जुलाई को गिरफ्तारी वारंट से उन्हे न्यायालय में उपस्थित करावें।