नीमच। नर्सिंग आफिसर एसोसिएशन के तत्वावधान में नर्सिंग स्टाफ द्वारा 10 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा रही है। तीसरे दिन बुधवार को धरना स्थल पर सभी ने अपनी हथेलियों पर मेहंदी से हड़ताल, ओपीएस आदि लिखकर विरोध जताया। इसके बाद जिला अस्पताल परिसर से मौन रैली निकाली। जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते धरना स्थल पहुंची। यहां नर्सिंग स्टाफ ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरना स्थल पर गुरुवार को सदबुद्धि यज्ञ किया जाएगा।जिले भर में करीब 500 स्टाफ नर्सों के हड़ताल पर चले जाने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित है। बुधवार को धरना स्थल पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया, कांग्रेस नेता राकेश अहीर, कमल मित्तल पहुंचे और रैली में भी भाग लिया। इस अवसर पर रजनीबाला धाकड़, सुनीता निकुंभ, दिव्या सोनी, ऐश्वर्या सिंह, कपिल राठौर, शुभम नामदेव, सचिन कुमार, प्रियंका चौहान, सुशीला मर्सकोले मनासा, नेहा गोल रतनगढ़, संतोष गुर्जर डिकेन, कीर्ति मरकाम नयागांव, रीमा बोरासी, रूपाली गुप्ता, उषा रेगर जावद ,मालती पंचेश्वर चीताखेड़ा, सीमा रेगर झांतला सहित जिलेभर का नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहा।